बगहा। बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शिवरानी देवी ने बगहा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बगहा थाना परिसर में मोहर्रम पर शांति समिति की बैठक में शामिल हुई तथा नगर परिषद के जेडीयू वरीय नेता दयाशंकर सिंह के घर पहुंच कर उनके पत्नी सविता सिंह, बेटी गुड़िया बहु आँचल सिंह ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए मुंह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जितने सिपाही हैं उनमें दयाशंकर सिंह का नाम पहले आता है। इनलोगों ने मुझे स्वीकारा है तथा जन जन तक पहुंचाने का आवाज बनकर मदद किया है।इस दौरान
एमएलसी शिवरानी देवी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक उनकी मांगों एवं शिकायतों को पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। शिवरानी देवी ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही।
उनके आगमन पर वरीय नेता दयाशंकर सिंह राहुल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने भी उनसे खुलकर संवाद करते हुए अपनी बात रखी और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
बताया गया कि यह दौरा जनसंपर्क अभियान का हिस्सा था, जिसके माध्यम से एमएलसी शिवरानी देवी सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और सुझावों से अवगत हो रही हैं। लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए क्षेत्रीय विकास के प्रति सकारात्मक उम्मीद जताई।













