Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 3 मिनट
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि साइबर थाना और लौकरिया थाना की संयुक्त कार्रवाई में इस अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ और रामपुर इलाके में कुछ लोग डीएसजे एक्सचेंज नामक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का संचालन कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से बनाया गया था। गिरोह लोगों को कम से कम 30 हजार रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित करता था। इसके लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से डीएसजे एक्सचेंज का लिंक भेजा जाता था। निवेशकों के मोबाइल फोन में बोनचैट, बाइनेंस, ब्लोफिन और ट्रॉनलिंक प्रो जैसे एप डाउनलोड करवाए जाते थे। इसके बाद नकद अथवा यूपीआई के माध्यम से रुपये लेकर उन्हें यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में परिवर्तित कर प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाता था। पुलिस के अनुसार, बोनचैट पर प्रतिदिन दो बार कोड भेजा जाता था, जिसका उपयोग ट्रेडिंग के दौरान किया जाता था। इससे निवेशकों को उनके यूएसडीटी की राशि बढ़ती हुई दिखाई जाती थी। आरोपियों द्वारा दावा किया जाता था कि लगभग 54 दिनों में निवेश की गई राशि दोगुनी हो जाएगी। हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया फर्जी थी और लोगों को झांसा देने के लिए तैयार की गई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यूएसडीटी को सीधे भारतीय मुद्रा में परिवर्तित नहीं किया जाता था। नए निवेशकों से प्राप्त धन के बदले पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता था। इस प्रकार यह नेटवर्किंग और पोंजी स्कीम की तर्ज पर संचालित हो रहा था। अधिक लोगों को जोड़ने के लिए लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 सदस्यता का लालच दिया जाता था। पांच, 25 और 125 लोगों को जोड़ने पर बोनस देने का वादा किया जाता था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में लगभग 500 से 600 लोगों के इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है। आरोपी तिरंगा और बीडीजी गेमिंग जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के लिंक भी साझा करते थे। शुरुआत में लोगों को गेम जिताकर उनका विश्वास जीता जाता था और फिर अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था। गेमिंग से जुड़े लेन-देन को भी ट्रॉनलिंक प्रो एप के माध्यम से यूएसडीटी क्रिप्टो में बदल दिया जाता था। मामले में पुलिस ने भृगुनाथ दीक्षित, राजेश कुमार, पप्पू कुमार, राजू गुप्ता उर्फ अमरेन्द्र कुमार साह तथा श्याम सुंदर चौधरी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पांच मोबाइल फोन, एक डायरी तथा मोबाइल से प्राप्त कई महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में साइबर थाना बगहा के पुलिस अवर निरीक्षक सर्वेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नेहा प्रिया, लौकरिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार, गृह रक्षक हीरा लाल यादव तथा गृह रक्षक पिंकू कुमार यादव शामिल रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरोह का खुलासा किया। इस संबंध में साइबर थाना बगहा में कांड संख्या 13/26, बुधवार को दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन एवं विनियमन अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा साइबर थाना को दें।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार