जिले में 34,971 घरेलू और 2,255 वाणिज्यिक सिलेंडर उपलब्ध।
गैस आपूर्ति को लेकर नहीं मिली एक भी शिकायत।
जिले में घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति प्रदान की जा रही है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिले में 14.2 किलोग्राम के 34971 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 2255 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को जिलेभर में कुल 11743 गैस सिलेंडरों की सफलतापूर्वक होम डिलीवरी कराई गई। जिला प्रशासन का लगातार प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी अनावश्यक विलंब के उनके घर तक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री सिन्हा ने बताया कि गैस आपूर्ति एवं वितरण से संबंधित एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस बुकिंग, डिलीवरी अथवा आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की देरी, अनियमितता या अन्य शिकायत होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06254-247002 एवं 06254-247003 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।













