Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha12 जून 2026

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बगहा। पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। लौकरिया थाना क्षेत्र के नरकटी गांव में एक महिला की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बेनकाब कर दिया। मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि 10 जून की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नरकटी गांव के एक आम बगीचे में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही लौकरिया थाना पुलिस, एफएसएल टीम और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अगले दिन मृतका की पहचान 24 वर्षीय हेमलता कुमारी, पति गौतम काजी, निवासी नरकटी, थाना लौकरिया के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल के निरीक्षण और पारिवारिक परिस्थितियों का गहन अध्ययन करते हुए जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदेह मृतका के पति गौतम काजी पर गया।
पुलिस जब पूछताछ के लिए आरोपी के घर पहुंची तो वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घरेलू विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी की पिटाई की और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को आत्महत्या साबित करने के उद्देश्य से शव को दुपट्टे के सहारे आम के पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या स्थल की पहचान की तथा घटनास्थल के समीप से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए। जांच के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक का एक पासबुक भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस सफल कार्रवाई में लौकरिया थाना के पु०अ०नि० मो. समीम, एएलटीएफ प्रभारी राजन कुमार, स०अ०नि० रामाशंकर यादव, महिला सिपाही विभा कुमारी एवं नेहा कुमारी, बीएमपी जवान रामा यादव, सिपाही अनुकाश कुमार, चंदन कुमार तथा एएलटीएफ टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने कहा कि बगहा पुलिस अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक जांच के कारण इस मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका। उन्होंने आम लोगों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सके।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
Bettiah23 जुल॰ 2026

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।

बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
Bettiah23 जुल॰ 2026

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.