गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
भितहा (प. चम्पारण)। भितहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगन यादव, पिता स्वर्गीय ठगई, निवासी ग्राम जमुनिया, थाना भितहा, जिला पश्चिमी चम्पारण के रूप में हुई है।
भितहा थाना प्रभारी अभिलाष कुमार झा ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 48 पीस, प्रत्येक 200 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 9.600 लीटर है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भितहा थाना कांड संख्या-132/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।













