प्रखंड बगहा एक कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में खुदरा खाद विक्रेताओं और होलसेल उर्वरक विक्रेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। खुदरा विक्रेताओं ने होलसेलरों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने तथा उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
खुदरा विक्रेताओं का कहना था कि अधिक कीमत पर उर्वरक खरीदने की वजह से किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि होलसेलर उर्वरक देने के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का भी दबाव बनाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर बैठक में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।मामला बढ़ता देख बीडीओ प्रदीप कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि उर्वरक की बिक्री केवल सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही की जाएगी। यदि कहीं भी अधिक कीमत वसूले जाने या अन्य उत्पादों की टैगिंग की शिकायत मिली तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उर्वरक की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उपायों पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उर्वरक वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। इस दौरान बीडीओ प्रदीप कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,कृषि किसान सलाहकार व खुदरा खाद विक्रेता मौजूद थे।
उर्वरक खाद की उपलब्धता पर खुदरा विक्रेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक बीडीओ ने शांत कराया
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुका...

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा, बुधवार। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





