नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण): नरकटियागंज प्रखंड के बरवा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरवा-2 में सोमवार को एक शिक्षक और एक शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का आरोप सामने आया है। छात्रों के अनुसार, दोनों विद्यालय परिसर में ऐसी स्थिति में मिले जिसे देखकर बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए, जिसके बाद विद्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस मामले की पुष्टि स्मार्ट बिहार न्यूज नही करता है और आधिकारिक पुष्टि शिक्षा विभाग या स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक नहीं की गई है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय की गरिमा पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। लोगों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।



















