Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha10 जून 2026

सफाई एजेंसी पर भड़के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर गरमाई नगर परिषद की बैठक

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
सफाई एजेंसी पर भड़के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर गरमाई नगर परिषद की बैठक

बगहा। नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विवादों और तीखी चर्चाओं के बीच संपन्न हुई। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जमकर नाराजगी जताई। नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 72 करोड़ रुपये उपलब्ध होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति बैठक का मुख्य मुद्दा रही।

बैठक की अध्यक्षता सभापति पुष्पा गुप्ता ने की, जबकि संचालन नव निर्वाचित समिति सदस्य जितेंद्र राव उर्फ पप्पू राव ने किया। शुरुआत में नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया, लेकिन इसके बाद बैठक का माहौल कई मुद्दों पर गर्म हो गया।

नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद सभापति, उपसभापति और वार्ड पार्षद
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद सभापति, उपसभापति और वार्ड पार्षद
नव निर्वाचित समिति सदस्यों को सम्मानित करते उपसभापति प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद
नव निर्वाचित समिति सदस्यों को सम्मानित करते उपसभापति प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद

सबसे ज्यादा सवाल नगर परिषद की सफाई व्यवस्था को लेकर उठे। समिति सदस्य जितेंद्र राव ने वर्तमान सफाई एजेंसी के कामकाज पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि एजेंसी नगर को स्वच्छ रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने यहां तक सुझाव दिया कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो एजेंसी का कार्य अस्थायी रूप से बंद कर वार्ड पार्षदों को अपने स्तर पर सफाई व्यवस्था संचालित करने का मौका दिया जाए। उनका कहना था कि इससे व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।

नालियों के ऊपर उगे घास फूस
नालियों के ऊपर उगे घास फूस

वार्ड संख्या-5 के प्रतिनिधि अखिलेश कुमार गिरी ने निर्माण कार्यों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वार्डों में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य चल रहे हैं, लेकिन न तो जूनियर इंजीनियर और न ही सहायक अभियंता मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बिना शिलान्यास और सार्वजनिक सूचना के विकास कार्य शुरू किए जाने पर भी आपत्ति जताई।

बैठक में नगर की समस्याओं और विकास योजनाओं पर मंथन करते जनप्रतिनिधि
बैठक में नगर की समस्याओं और विकास योजनाओं पर मंथन करते जनप्रतिनिधि
सशक्त स्थायी समिति की बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि
सशक्त स्थायी समिति की बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि

बैठक में वार्ड संख्या-24 के पार्षद ने जल निकासी की गंभीर समस्या उठाई। कई जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि नगर का कचरा शहर के अंदर ही डंप किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं दिख रही है।

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में अधिकारियों से जवाब मांगते जनप्रतिनिधि
सशक्त स्थायी समिति की बैठक में अधिकारियों से जवाब मांगते जनप्रतिनिधि
बैठक की अध्यक्षता करतीं नगर परिषद सभापति पुष्पा गुप्ता
बैठक की अध्यक्षता करतीं नगर परिषद सभापति पुष्पा गुप्ता

बैठक के दौरान जेई ऋषिकेश कुमार, कमलेश कुमार और एई श्वेता कुमारी की अनुपस्थिति को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। वार्ड पार्षदों और समिति सदस्यों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण का लेखा-जोखा अब तक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए।

नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा के दौरान उपस्थित अधिकारी व पार्षद
नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा के दौरान उपस्थित अधिकारी व पार्षद

मंत्री प्रतिनिधि विशाल पांडेय ने नगर में विद्युत शवदाह गृह और बाढ़ राहत के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था की मांग रखी, जबकि सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने सांसद सुनील कुमार द्वारा प्रस्तावित कई विकास योजनाओं का उल्लेख किया। हालांकि जनप्रतिनिधियों का कहना था कि योजनाओं की घोषणाएं तो लगातार हो रही हैं, लेकिन धरातल पर अपेक्षित गति नहीं दिख रही है।

बगहा नगर परिषद की बैठक में जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करते जनप्रतिनिधि
बगहा नगर परिषद की बैठक में जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करते जनप्रतिनिधि

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा, नगर प्रबंधक चंदन कुमार, टाउन प्लानर चंदन कुमार, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रभारी अबू बाकी, उपसभापति रश्मि रंजन, वार्ड पार्षद संजय यादव, अजय राउत, वार्ड प्रतिनिधि मोबिन अंसारी, राहुल सिंह, सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के अंत में अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया, लेकिन जिस तरह से जनप्रतिनिधियों ने सफाई, जल निकासी और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए, उससे साफ है कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

नगर विकास योजनाओं पर चर्चा के दौरान मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा एवं अन्य अधिकारी
नगर विकास योजनाओं पर चर्चा के दौरान मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा एवं अन्य अधिकारी

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

सफाई एजेंसी पर भड़के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर गरमाई नगर परिषद की बैठक