चौतरवा।थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी योगेंद्र पटेल की पत्नी सरोज देवी ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के कथित अपहरण के मामले में चौतरवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन में सरोज देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को तीन लोगों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चौतरवा पुलिस ने थाना कांड संख्या 282/26 दर्ज कर तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार नामजद आरोपितों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर गांव निवासी मुन्ना राम, रंभा देवी एवं कमल राम के रूप में हुई है।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
युवती की बरामदगी एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है तथा शीघ्र ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



















