अपराध गोष्ठी में थानाध्यक्षों को निर्देश देते इंस्पेक्टर
मैनाटांड पुलिस अंचल कार्यालय में रविवार को एक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए वारंटी,अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।इस दौरान इंस्पेक्टर ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी कांडों का अनुसंधान अद्यतन रहना चाहिए। बैठक में थानावार विभिन्न कांडों की समीक्षा की गई और बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में मैनाटांड थानाध्यक्ष बब्लू कुमार, भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार, इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार, मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार,पुरूषोतमपूर थानाध्यक्ष कमलेश भगत,सिकटा के नितेश मौर्या, ओमप्रकाश गुप्ता,कंगली के उमेश कुमार,पुअनि जयशंकर यादव सअनि शिव कुमार रीडर सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें।



















