धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
धनहा (प. चम्पारण)। धनहा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में धनहा चेकपोस्ट पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एसआई अजय कुमार सिंह ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल की सीट के नीचे तथा डिक्की से कुल 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने बाबू खान (38 वर्ष), पिता–मोलाजीम, निवासी–पिपरपाती, थाना–योगापट्टी, जिला–पश्चिम चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध धनहा थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।













