गंडक पार चारों प्रखंडों में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से स्थायी और तात्कालिक निजात के लिए बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव से मिलकर विमर्श किया। सचिव ने प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब इस कार्य को कराने का भरोसा दिया। साथ ही, दोन क्षेत्र में बिजली पहुंचाने में हो रही देरी पर भी चर्चा हुई जिसपर कहा गया कि वन विभाग के अवरोध को लेकर स्टेट लेबल कमिटी की बैठक इस माह होने वाली है जिसमें वन विभाग के साथ चर्चा कर गतिरोध को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जदयू नेता राकेश सिंह भी इस दौरान साथ रहे।













