Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha4 अगस्त 2026

तीन दिन से लापता 11 वर्षीय बालक की बरामदगी की मांग पर फूटा जनाक्रोश

Reporter avatar

रिपोर्टर

Kshitij RajREPORTER
लगभग 2 मिनट
तीन दिन से लापता 11 वर्षीय बालक की बरामदगी की मांग पर फूटा जनाक्रोश

NH-727 जाम कर परिजनों व स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम-एसडीपीओ के आश्वासन के बाद खुला मार्ग

बगहा।नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 स्थित रामधाम मंदिर मोहल्ले से तीन दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 11 वर्षीय बालक गौतम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार की सुबह आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-727 (NH-727) को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बालक की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़े किए।लापता बालक गौतम कुमार, तुलसी शाह का पुत्र है।

परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व वह घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर संभावित सभी स्थानों पर खोजबीन की, रिश्तेदारों एवं परिचितों से संपर्क किया, किन्तु बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, परंतु अब तक सफलता हाथ नहीं लगने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप था कि पुलिस द्वारा मामले में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई जा रही है।

News image

उन्होंने पुरानी रंजिश का उल्लेख करते हुए बालक के अपहरण की आशंका व्यक्त की तथा पुलिस से इस दिशा में गंभीरता से अनुसंधान करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) निहार भूषण घटनास्थल पर पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी एवं खोजबीन कर रही है। साथ ही परिजनों द्वारा व्यक्त की गई सभी आशंकाओं की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है।प्रशासन के आश्वासन के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पुनः सामान्य हो सका।

News image

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालक की बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा तकनीकी एवं मानवीय दोनों स्तरों पर जांच की जा रही है। हर संभावित पहलू की सूक्ष्मता से पड़ताल की जा रही है और शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

मुन्ना साह (बालक के चाचा) ने बताया कि हमारा भतीजा तीन दिनों से लापता है। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस से हमारी मांग है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द गौतम को सकुशल बरामद किया जाए।एसडीएम चांदनी कुमारी ने कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ मामले की निगरानी कर रहा है। पुलिस लगातार खोज अभियान चला रही है तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि बालक की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। संभावित सभी स्थानों पर खोजबीन एवं आवश्यक तकनीकी जांच की जा रही है। मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच चल रही है और बालक की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

तीन दिन से लापता 11 वर्षीय बालक की बरामदगी की मांग पर फूटा जनाक्रोश