बगहा,धनहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
पुलिस ने मंगलवार की सुबह धनहा रतवल पुल से एक पिकअप से 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वही पिकअप सवार दो शराब कारोबारीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। तभी यूपी के तरफ से एक पिकअप पहुंचा। जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप में लदा मुरी चना के बोरे के नीचे से कार्टून में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी मात्रा 635 लीटर है। उन्होंने बताया कि, शराब एवं पिकअप को जप्त करते हुए दो शराब कारोबारीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों शराब कारोबारीयो की पहचान मोहम्मदपुर थाना निवासी रोहित कुमार एवं उत्तर प्रदेश के बोदरवार गांव निवासी रौशन लाल वर्मा के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारीयो को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस तत्पर हैं।












