पतिलार पंचायत के दूसादी पट्टी से सिवान चौक तक बनेगी पक्की सड़क, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल
चौतरवा।ग्राम पंचायत पतिलार के दूसादी पट्टी से सिवान चौक तक सड़क ढलाई कार्य का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्रा द्वारा किया गया। इस सड़क को लेकर ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग थी। स्थानीय लोगों के अनुसार कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा समय-समय पर आश्वासन दिए गए, लेकिन सड़क निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।
अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्रा ने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। हमने ग्रामीणों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। आगे भी पंचायत के विकास और लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कार्य जारी रहेगा।”
कार्यक्रम में अभिनंदन कुमार, दुर्गेश उपाध्याय, जगदीश पासवान, कृष्णा मिश्रा, बच्चा मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान जगदीश पासवान ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए मुखिया प्रतिनिधि और सभी संबंधित लोगों को धन्यवाद दिया।














