पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जीत का प्रमाणपत्र (Certificate of Election) सौंप दिया गया। मतगणना में प्रशांत किशोर ने कुल 64,151 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 19,324 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 44,827 मत मिले।जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि "यह मेरी नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत है।
जनता ने बदलाव और बेहतर राजनीति पर भरोसा जताया है।" उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनविश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।प्रशांत किशोर की जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई तथा जीत का जश्न मनाया।

बांकीपुर उपचुनाव का यह परिणाम राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जनसुराज ने इस सीट पर उल्लेखनीय जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत किया है।

















