पुरा विडिओ देखें
नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नरकटियागंज की "सी" समवाय पचरौता ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान छह मोटरसाइकिलों पर लदे भारी मात्रा में खाद्य सामग्री भी जब्त की गई।
जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में एसएसबी की टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 के पास विशेष गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देख टीम ने छह मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में करीब 650 किलोग्राम चीनी, चाऊमिन, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, चावल और खाद्य तेल सहित अन्य सामान बरामद किया

प्रारंभिक जांच में पता चला कि जब्त सामान को अवैध रूप से नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी थी। एसएसबी ने सभी छह नेपाली तस्करों, छह मोटरसाइकिलों तथा जब्त सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, बेतिया के हवाले कर दिया।
सीमा क्षेत्र में एसएसबी की इस कार्रवाई को तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और सघन गश्त लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके


















