बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक-02.08.2026 दोपहर 0320 बजे वादी ओमबाबू कुमार पे-संतोष साह, थाना-शिकारपुर, जिला बेतिया (प0 चम्पारण) द्वारा एक लिखित आवेदन अपर थानाध्यक्ष चौतरवा को दिया गया। जिसमें आवेदक से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बहुअरवा कांटा से परिचिम दिशा नव निर्मित पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर दुर पर चाकू मारकर एव पिस्टल दिखाकर नब्बे हजार रूपये लूट लिए जाने की बात कही गई है, तथा यह रूपया BP&SONS मिल की बतायीगई है।
इस आवेदन में वर्णित ' तथ्यों की संरचना ' वरीय पदाधिकारी को देते हुए अपर थानाध्यक्ष चौतरवा द्वारा कांड दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेशकुमार बगहा, के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहारभूषण बगहा, के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में साक्ष्यों का बयान, CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनीकि साक्ष्य के आधार पर 03 घंटे के अन्दर लूटकांड का सफल उद्भेदन किया गया। तथाकथित लूटा हुआ नबे हजार में से 84500रू --(चौरासी हजार पॉच सौ ) रूपया एवं इस्तेमाल किया हुआ दो मोबाईल को बरामद करते हुए विधिवत्त जप्त किया गया, एवं तीन संलिप्त अभियुक्त (1.ओमबाबू कुमार, पिता० संतोष साह, सा० पकडी, थाना शिकारपुर, 02. आनंद कमार उर्फ छोटु चौधरी, पिता० सुरेन्द्र चौधरी 03.
नगीना कमार, पे० सुरेश साह, दोनों सा० पकडी ढाला, थाना शिकारपुर जिला बेतिया(प० चम्पारण) के द्वारा पुलिस को ' गुमराह करने एवं सजिश ' के तहत BP&SONS मिल का नब्बे हजार रूपया गबन एवं झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में वादी ओमबाबू कुमार, पे० संतोष साह के साथ-साथ संलिप्त अभियुक्त को विधिवत्त गिरफ्तार किया गया

बरामदगीः- 01. 84500रू (चौरासी हजार पॉच सौ रूपया 02. दो (02) एंड्राइड मोबाइल
छापामारी दलः-
01. निहार भूषण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा 02. पूलिस निरीक्षक अंचल, बगहा 03. अपर थानाध्यक्ष महेश कमार, चौतरवा थाना 04. पू०अ०नि0 कामेश कमार(AHTU 05. पु०अ०नि० अशोक कमार (OU 06. पु०अ०नि अनुज कमार(०७) एव अन्य सशस्त्र बल



















