बगहा, 2 अगस्त। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को तिरुपति शुगर लिमिटेड, बगहा के स्वामी नारायण हॉल में जिला प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई पोषण किट का वितरण क्षय रोगियों के बीच किया गया। कार्यक्रम में चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) बी. एन. त्रिपाठी ने मरीजों को पोषण किट प्रदान कर उन्हें नियमित उपचार के साथ संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शमसाद आलम एवं अवधेश कुमार उपस्थित रहे। वहीं तिरुपति शुगर लिमिटेड की ओर से ज्ञानेश्वर दत्त, एन. पी. सिंह, राजनारायण सिंह सहित चीनी मिल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामील हुए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक भोजन से इस बीमारी को हराया जा सकता है। टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य मरीजों को बेहतर उपचार के साथ पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराकर देश को टीबी मुक्त बनाना है। कार्यक्रम का समापन मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता संदेश देने के साथ हुआ
मरीजो के नाम-निशा देवी,राजेश शाह,
कन्हैया उपाध्याय,सीमा कुमारी,धनवाती देवी,अदिति कुमारी,रेशमा गोल्डी कुमारी,
नशीमा खातून



















