बगहा। बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में प्रखंड बगहा-1 के टेसरहिया बथूवड़िया पंचायत में बुधवार को आपूर्ति विभाग के और कृषी विभाग के पदाधिकारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों को आपूर्ति विभाग से संबंधित मामलों में निराशा हाथ लगी।
वहीं मंटू दुबे, अमर यादव, सिराजुल अंसारी, लालधर यादव, रमई शाह, विनोद यादव,

ऐसा खातून, सरली देवी, सुभावती देवी

ग्रामीणों का कहना है कि राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण एवं अन्य आपूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए वे शिविर में पहुंचे थे, लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे दर्ज़नों लोगों को बिना समाधान के वापस लौटना पड़ा
वहीं स्थानीय लोगों नें सवाल उठाया कि जब सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित कर रही है, तो संबंधित विभागों की अनुपस्थिति से ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। ग्रामीणों ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर सभी संबंधित विभागों की अनुपस्थिति पर कार्यवाई करने की मांग की है।
वहीं टेशरहिया पंचायत की जनता का सवाल है की आखिर जिम्मेदार विभाग की जवाबदेही कब तय होगी, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके



















