Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
पश्चिमी चंपारण21 April 2026

रायबारी महुअवा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दर्जनभर घर जलकर राख, कई परिवार बेघर

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read18 reads
रायबारी महुअवा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दर्जनभर घर जलकर राख, कई परिवार बेघर

चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुअवा पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित राय टोला गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में आकर दर्जनभर लोगों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

घटना में रेयाज राय, हारुन राय, साहिल राय, इस्लाम राय, लैलुना राय, शहनाज राय, बदरे आलम, मेराज बैठा, समीर राय, हुस्न आरा, अख्तर राय और गुलाब राय के घर पूरी तरह जल गए। आग इतनी तेज थी कि घरों में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया और पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार रेयाज राय की आठ बकरियां और समीर राय की दो बकरियां आग में झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष शुभम कुमार सिंह ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे और बड़े नुकसान को टाला जा सका।

घटना के बाद कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह और पंचायत के मुखिया मोहम्मद आजाद ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें जल्द सरकारी राहत दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व मुखिया शमशाद अली और मेराज आलम ने प्रशासन से अग्नि पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

पश्चिमी चंपारण से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पश्चिमी चंपारण archive
पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पश्चिमी चंपारण2 May 2026

पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बगहा के बगहा दो प्रखंड स्थित यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के फरसहनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ प्रमोद यादव के घर में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ पिछले द...

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण28 Apr 2026

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक किशोरी को जबरन उठाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया ह...

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण27 Apr 2026

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद उसके साथ दरिंदगी किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने घटना का...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।