बगहा, 3 अगस्त। श्रावणी महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बगहा पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी विभिन्न स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बगहा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि श्रावणी महोत्सव के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना या आपातकालीन सेवा डायल-112 पर दें।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि श्रावणी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए बगहा पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है



















