बगहा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर होमियो कैंसर सेवा अस्पताल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन विकास भारती के सचिव अरुण सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पदमभानु सिंह ने किया। डॉ. पदमभानु सिंह ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल कर्मियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में मनाया जाता है।अध्यक्षीय संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी वे निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं, इसलिए समाज को उनके योगदान का सम्मान करना चाहिए।गोष्ठी के दौरान सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं सफल सेवा जीवन की कामना की गई। मौके पर डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ.हरिओम सिंह कर्मी,अस्पताल कर्मी, राज गढ़ी मंदिर के पुरोहित श्री भागवत दास जी, सुमित कुमार, प्रवीण जी, मनोज गुप्ता, गीतांजलि कुमारी, अभिजीत कुमार आदी गणमान्य व्यक्ति और मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बगहा होमियो कैंसर सेवा अस्पताल में संगोष्ठी का आयोजन
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
बगहा।बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...

चौतरवा में खुलेगा ‘अमृत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी क्लिनिक’, 2 अगस्त को होगा उद्घाटन
चौतरवा।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा बाजार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है। चौतरवा चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के बगल में आगामी 2 अगस्त...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





