गौनाहा प्रखंड के कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष कुन्दन कुमार के द्वारा कुमार फाउंडेशन के तरफ से मटियरिया पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनवाडी केन्द्र संख्या 70 के बच्चो को न्यूट्रिमिक्स का वितरण किया गया और बताया कि समाज में बदलाव या परिवर्तन के लिए हमे स्वयं जागृत होना होगा जबतक हम जागरूक नहीं होंगे अपने कर्तव्य के प्रति सचेत नहीं होंगे बेहतर समाज निर्माण की परिकल्पना नही की जा सकती है।


हमने महसूस किया है की बिहार की वर्तमान स्थिति प्राचीन समय की तुलना में काफी बदतर होती जा रही हैं। इसमें कही न कही हम सबकी भागीदारी रही हैं। बिहार के स्वर्णिम और प्राचीन अस्तित्व को लौटाने में हम सभी को अपना निस्वार्थ भाव से योगदान देना चाहिए। शिक्षा, चिकित्सा और न्याय यह तीन मूलभूत आवश्यकता है, बिहार की। अगर इन्हें सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ किया जाए तो बिहार में बदलाव एवं प्राचीन गरिमा को वापस स्थापित किया जा सकता है।
प्राचीन काल में मगध साम्राज्य जो पूरे भारत वर्ष का नेतृत्व करता था। आज वह इतिहास बनकर रह गया है। ऐसे में हम अपने समाज में बदलाव कर छोटे-छोटे स्तर से ही पूरे बिहार को बदलने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। इसके लिए हमें जागृत होना होगा। समाज की जिम्मेदारियों को समझना होगा। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत इतिहास को देखते हुए हम सभी ने शिक्षा से सुधार निशुल्क शिक्षा पहल संचालित की हैं।
वही इस मौके पर आंगनवाडी सेविका शिवांगी कुमारी,सहायिका रीना देवी ग्रामीण रविशंकर कुमार ,पिंटू कुमार,भूपेंद्र कुमार,अमित कुमार,जन्मेजय कुमार,विशाल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



















