उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई में यूपी से शराब पीकर लौट रहे भैरोगंज थाना के चौकीदार के साथ पांच लोगों को उत्पाद विभाग की पुलिस ने पकड़ा है। इस दौरान उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की पुलिस यूपी से आने वाली नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान यूपी से एक चार पहिया वाहन गाड़ी को आते देख पुलिस ने जब रोका तो उसमें चालक समेत पांच लोग शराब के नशे में धुत थे। पुलिस मौके से पांचों शराबियों को इनेलाइजरबेथ से जांच प्रकिया शुरू किया। तब तक बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना के चौकीदार दिलीप साह पुलिस के चंगुल में हाथ छोड़ा कर भागा लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने दौड़ा कर चौकीदार को पकड़ लिया। साथ उन्होंने कहा कि इनकी पहचान दिलीप साह भैरोगंज थाना के चौकीदार बैच नबम्बर 55 है। वहीं सेमरा थाना क्षेत्र के रामबालक चौधरी, परवेज अंसारी ,चिउटहा थाना क्षेत्र के भोला कुमार विंद तथा भैरोगंज थाना के नन्हें चौधरी हैं। उन्होंने ने कहा कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी शराबियों को बगहा न्यायालय भेज दिया गया। इसी संदर्भ में भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दिलीप साह भैरोगंज थाना का चौकीदार जरूर है परंतु तीन दिन पहले अपने पत्नी की बीमारी के इलाज कराने के लिए छुट्टी पर गया था।















