चौतरवा। चौतरवा थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के निष्पादन के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरदी नदवा गांव में छापेमारी कर दिनेश यादव, मंगल यादव और सीताराम यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, मौजे टोला पतिलार में कार्रवाई करते हुए साधु यादव को गिरफ्तार किया गया। चारों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था।पुलिस ने सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार गोंड ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने वाले वारंटियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है तथा फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।













