पश्चिमी चंपारन। जिले के इनरवा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दूसरे दिन पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में एक बार फिर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। हालांकि कार्रवाई को लेकर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन इलाके में लगातार हो रही बरामदगी ने पुलिस की सूचना तंत्र और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड स्थित सेमरवारी पुल के समीप छापेमारी की। इस दौरान लाल रंग की पल्टीना बाइक पर बोरे में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान खमियां गांव निवासी यमुना महतो के पुत्र राजेश कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 120 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इनरवा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से नशीली कफ सिरप का अवैध कारोबार चल रहा है। बावजूद इसके पुलिस समय रहते इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमावर्ती इलाकों से लगातार नशीले पदार्थों की खेप पहुंच रही है और छोटे तस्करों की गिरफ्तारी के बावजूद बड़े कारोबारी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनरवा क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं में नशे की लत तेजी से फैल रही है, जिससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की सूचना तंत्र मजबूत होती तो बार-बार इस तरह की बरामदगी सामने नहीं आती। इस मामले में इनरवा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इलाके में बढ़ती नशा तस्करी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस केवल छोटे तस्करों को पकड़ने तक सीमित न रहे, बल्कि इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचकर कठोर कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र को नशे के कारोबार से मुक्ति मिल सके।
इनरवा में फिर पकड़ी गई प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप, पुलिस की सूचना तंत्र पर उठे सवाल
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
इनरवा में फिर पकड़ी गई प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप, पुलिस की सूचना तंत्र पर उठे सवाल











