चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को शिकारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और आपसी भाईचारा कायम रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित मार्ग का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील
शांति समिति की बैठक करते थानाध्यक्षकी। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने सभी ताजिया कमेटियों और जुलूस आयोजकों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का अनुरोध किया।
अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा ने चेहल्लुम को आपसी सद्भाव और भाईचारे का पर्व बताया। उन्होंने सभी लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने जनप्रतिनिधियों, ताजिया कमेटियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से छोटी-छोटी बातों को तूल न देने और कानून को अपने हाथ में न लेने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक में बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ शमन प्रकाश, दारोगा राजेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, चेहल्लुम जुलूस एवं ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



















