बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा मंगलवार को सेमरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई तथा पुराने कांडों को त्वरित निष्पादन, संचिका का रख- रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुसंधान में तेजी लाने एव निष्पादन मेंगुणवत्ता बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आमजनों के साथ सौहार्दपर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि- व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी अथवा कर्मी के विरुद्ध पुलिस की छवि धूमिल करने वाली शिकायत प्राप्त होने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी




















