लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बगहा पुलिस जिला इकाई में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब जिला IT सेल के अध्यक्ष राहुल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को सौंप दिया।संबोधित करते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की घोषणा की है।
इस्तीफे के बाद राहुल सिंह ने कहा है कि वह स्वर्ण समाज से संबंधित हैं और हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर दिए गए बयानों से उनके विचार तथा उनके समाज की भावनाएं से मेल नहीं खाता है। राहुल सिंह ने अपने पत्र में कहा कि उनका व्यक्तिगत मत है कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति और गरीबी के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो आरक्षण को पूरी तरह समाप्त करने पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके और सामाजिक न्याय सही मायने में स्थापित हो। उन्होंने कहा कि देश में बड़े बड़े नेता मंत्री अपने आपको तीसमार खान समझे हैं तो उन्हें मैं बता देना चाहता हूं कि आरक्षण वाली सीट छोड़कर सामान्य सीट पर नॉमिनेशन देकर जीतकर दिखा दें। कहना बड़ा आसान है पत्रकारों एवं मीडिया के लोगों के सामने इस तरह की बातों रखकर पता नहीं क्या कुछ समझ लेते हैं। बहरहाल अब समय बहुत नजदीक आ गया है। अब समय ही बताएगा किस में कितना है दम ।



















