बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का एसआई अनिल कुमार सिंह ने लिया जायजा, दिए सतर्कता के निर्देश
मधुबनी/धनहा (प. चम्पारण)। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज धनहा थाना पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में धनहा थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख बैंकों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बांसी-दहवा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, मधुबनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा तमकुहवा स्थित ग्रामीण बैंक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसआई अनिल कुमार ने बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने, बैंक परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल धनहा थाना को देने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की।
धनहा पुलिस ने बताया कि बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपराधिक घटना की रोकथाम के उद्देश्य से क्षेत्र के सभी बैंकों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि अपराधियों की किसी भी साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।













