नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण। नरकटियागंज विधायक संजय कुमार पांडेय ने रविवार को अपने आवास पर मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की बेहतर सेवा का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन और जनसेवा के संकल्प के साथ पूर्ण समर्पण भाव से क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया



















