मामला बगहा पुलिस जिले के नदी थाना क्षेत्र से आया है।जहां मंगलवार को नदी थाना पुलिस ने रोहुआ नाला के समीप चेकपोस्ट पर चलाये जा रहे सघन वहना जांच के दौरान एक एम्बुलेंस से शराब की बड़ी खेप बरामद किया है।वही पुलिस ने शराब के साथ एम्बुलेंस चालक को भी धर दबोचा है।इस संदर्भ में नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि चेकपोस्ट पर एस आई राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बलों के साथ वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था,इसी क्रम में धनहा की ओर से आ रही एक एम्बुलेंस को जांच के लिए रोका गया, जांच के दौरान एम्बुलेंस के सीट के नीचे शराब की बड़ी खेप छिपाकर लाई जा रही थी, जिसकी कुल मात्रा तकरीबन 157 लीटर के आस पास है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एम्बुलेंस चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुरभाट निवासी इदरीस अंसारी के पुत्र रिजवान अंसारी के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बगहा पुलिस जिला के नदी थानाअंतर्गत शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एम्बुलेंस को भी शराब तस्करी का नया जरिया बना लिया है



















