Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: 9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: 9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश।
पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश।
बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha3 जुलाई 2026

बगहा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र की पतीलार पंचायत के वार्ड संख्या-09 में गुरुवार देर शाम एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रंजन पासवान की पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के बड़े भाई राजू पासवान ने बताया कि राधा देवी की शादी वर्ष 2018 में पूरे रीति-रिवाज के साथ रंजन पासवान से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष फर्नीचर की मांग को लेकर राधा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राधा देवी ने 19 फरवरी 2026 को चौतरवा थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शिकायत पत्र में राधा देवी ने आरोप लगाया था कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था। उसने यह भी लिखा था कि पति अपनी पूरी कमाई माता-पिता और भाई को दे देता है, जबकि उसे और उनकी छोटी बच्ची के पालन-पोषण के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं देता। शिकायत में राधा ने यह भी आरोप लगाया था कि 18 फरवरी 2026 की शाम उसके पति और सास ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी।

पहले भी 4थाना में दिया जा चुका था आवेदन
पहले भी 4थाना में दिया जा चुका था आवेदन
मृतका राधा देवी की संदिग्ध मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
मृतका राधा देवी की संदिग्ध मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

राजू पासवान ने बताया कि गुरुवार को भी उनकी बहन ने उन्हें फोन कर सब्जी खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे थे। उन्होंने फोनपे के माध्यम से 300 रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद गांव के लोगों का फोन आया कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे, जहां राधा देवी मृत अवस्था में मिलीं। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। राधा अपने पीछे 18 माह की एक मासूम पुत्री छोड़ गई हैं, जिसकी परवरिश को लेकर परिजन चिंतित हैं।

'100 रुपये मांगे थे, कुछ देर बाद मौत की खबर मिली'—भाई ने बयां किया दर्द
'100 रुपये मांगे थे, कुछ देर बाद मौत की खबर मिली'—भाई ने बयां किया दर्द

घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया, ताकि मौत के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सके।

शादी के आठ साल बाद संदिग्ध मौत, पहले भी प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करा चुकी थी राधा
शादी के आठ साल बाद संदिग्ध मौत, पहले भी प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करा चुकी थी राधा

मामले को लेकर चौतरवा प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है। वहीं परिजनों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतका राधा देवी की संदिग्ध मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन
मृतका राधा देवी की संदिग्ध मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
Bagaha23 जुल॰ 2026

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस का दंगा नियंत्रण ड्रिल, एसपी राजेश कुमार ने दिए जरूरी निर्देश बगहा। जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को हर हाल में...

चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Bagaha23 जुल॰ 2026

चौतरवा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

चौतरवा। पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 260/26 के...

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर

बगहा एसपी राजेश कुमार का पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जनसहभागिता पर दिया जोर बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को पिपरासी थाना का औचक...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.