Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha26 जून 2026

शांति, सौहार्द और सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मुहर्रम, ड्रोन से हुई निगरानी, पूरे बगहा में निकले ताजिया जुलूस

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

शिक्षक दीपक राही

बगहा पुलिस जिला क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, लगातार गश्त और ड्रोन कैमरों की निगरानी के बीच शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ताजिया जुलूस निकाले गए। पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन एक दिन पहले से ही पूरी तरह अलर्ट मोड में था। संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों, ईदगाहों, प्रमुख चौक-चौराहों और ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त करती रही, जबकि ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे आयोजन पर पैनी नजर रखी गई।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से व्यापक तैयारी की गई थी। सभी थानाध्यक्षों को लगातार क्षेत्र भ्रमण और निगरानी के निर्देश दिए गए थे। ड्रोन कैमरों की मदद से जुलूसों की मॉनिटरिंग की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ताजिया जुलूस के साथ नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं एएसआई एकतेदार अहमद
ताजिया जुलूस के साथ नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं एएसआई एकतेदार अहमद
युवकों के साथ डोल ताशे का आनन्द लेते सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता
युवकों के साथ डोल ताशे का आनन्द लेते सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता

बगहा नगर के पारस नगर, गांधीनगर, ईदगाह मस्जिद, डुमवलिया, बगहा-दो, पटखौली और रत्नमाला सहित कई स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर भव्य मेलों का भी आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक लाठी, डंडा और युद्धकला के शानदार करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का बेहतर समन्वय देखने को मिला।

रामनगर में  जुलूस का भ्रमण करते एसपी राजेश कुमार एवं  रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी
रामनगर में जुलूस का भ्रमण करते एसपी राजेश कुमार एवं रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी
ताजिया जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग
ताजिया जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग

प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार मैदान में सक्रिय रहे। बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, एसडीपीओ निहार भूषण तथा रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी विभिन्न जुलूसों और मेलों का लगातार निरीक्षण करते रहे। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष उत्कल कांत समेत सभी थाना क्षेत्रों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।

मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने में जुटे पुलिस पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता और नेता
मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने में जुटे पुलिस पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता और नेता
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, प्रशासन ने लोगों के सहयोग को बताया सफलता की बड़ी वजह
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, प्रशासन ने लोगों के सहयोग को बताया सफलता की बड़ी वजह

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता, पुलिस बल की मुस्तैदी और आम लोगों के सहयोग से मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सभी समुदायों और स्थानीय लोगों की भूमिका की सराहना की।

ताजिया के पास जश्न मनाते लोग
ताजिया के पास जश्न मनाते लोग
जुलूस में शामिल लोग
जुलूस में शामिल लोग

मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है और इसी से नए इस्लामी वर्ष की शुरुआत होती है। इसकी 10वीं तारीख, जिसे यौमे आशूरा कहा जाता है, करबला की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाती है। इसी दिन हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शहादत दी थी। उनका बलिदान आज भी सत्य, न्याय, मानवता और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है।

कर्बला पर ताजिया ले जाते मुस्लिम समुदाय के लोग
कर्बला पर ताजिया ले जाते मुस्लिम समुदाय के लोग
बगहा एसडीएम के साथ मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता
बगहा एसडीएम के साथ मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता

इस अवसर पर बगहा नगर में एमएलसी भीष्म सहनी,सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, राकेश सिंह, पूर्व सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम, मुन्ना सिंह, दीपक राही, मो. राशिद, दयाशंकर सिंह, मो. गयासुद्दीन, परवेज आलम, मोबिन अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी उर्फ छोटे, विनोद कुशवाहा, मदन यादव, अलमगीर रब्बानी,सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

शांति, सौहार्द और सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मुहर्रम, ड्रोन से हुई निगरानी, पूरे बगहा में निकले ताजिया जुलूस