पश्चिमी चम्पारण।गोरखपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित 2 अगस्त रविवार को एक दिवसीय अंडर 25 शतरंज का आयोजन किया गया ।
इस प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण के बागहा के प्रेम शंकर सिंह के पुत्र प्रबल सिंह का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को जीत लिया।
इस बिहार और उत्तर प्रदेश के कुल 48 खिलाडियों के बीच खेलते हुए यह उपलब्धी हासिल किया।यह प्रतियोगिता 5 राउन्ड मेें आयोजित हुई जिसमें प्रबल नें कुल 4.5 अंक बनाये उन्होंने ने पहले चक्र में जिज्ञांश श्रीवास्तव को , दूसरे राउन्ड में सुयश श्रीवास्तव को, तीसरे राउन्ड में रक्षित शेखर द्विवेदी को , चौथे राउन्ड मेें आदित्य कुमार गुप्ता को हराया , पाँचवे राउन्ड मेें श्रेयांस श्रीवास्तव से ड्रॉ , इस तरह उन्होंने बिना कोई मैच हारे प्रतियोगिता मेें कुल 4.5 बनाये और प्रतियोगिता मेें पहला रैंक हासिल किया
चंपारण शतरंज अकादमी के संस्थापक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन के द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन ट्रेनिंग दिया जाता है।प्रबल सिंह को 1500 रुपया कैश, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। चंपारण शतरंज अकादमी के निदेशक नवीन जायसवाल, मुख्य संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद गुलजार, संस्थापक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन, भानु बरनवाल, प्रेम शंकर सिंह मनीष कुमार आदि खेल प्रेमियों में शुभकामनाएं और बधाई दिए।



















