बगहा। बगहा प्रखंड क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में बनी सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
वहीं रंजीत साह,निरज सिंह,अंगद चौधरी ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए अधिक समय नहीं बीता, फिर भी इसकी हालत अत्यंत खराब हो गई है। रोजाना स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है, लेकिन जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर लोगों को राहत दिलाने की अपील की है।



















