मौसम सदाबहार बन गया बारिश अपनी बूंदों को कुछ यूं ही झमाझम कर रही है फोटो।
अगले चार दिन तक भारी बारिश, तेज हवाएं बिजली की गर्जना से मौसम विभाग ने किया एलर्ट.
पिछले सप्ताह से ही तेज धूप की तपती गर्मी से चंपारण के आम लोग हलकान थे। जिंदगी बड़ी मुसीबत बन गई थी। किसानों आसमानों के तरफ देख रहे थे। लोगों को गर्मी से रातों की निंद तक चली गई थीं. फिर क्या था अचानक मौसम ने करवट ली और रविवार से अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी. इधर किसान अपने बीचड़े को खेतों में लगाने को लेकर परेशान दिख रहे थे। फिर सोमवार की सुबह से ही आसमान की गहरी बादल अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बादलों की गड़गड़ाहट लिए बारिश की हल्की बूंदे किसानों के चेहरों पर एक मरहम लगाने जैसी दवा लगा रही है। गर्मी से बड़ी राहत आम नागरिकों को मिलने के आसार बन रहे हैं। वैसे तो बिहार के मौसम वैज्ञानिकों के माने तो अगले चार दिनों तक जबरदस्त बारिश तेज हवाएं बिजली की कड़क की सुनाई साफ शब्दों में सुनाई देगी।












