बेतिया के मझौलिया में सेनुवरिया पंचायत के वार्ड नंबर-12 स्थित महादलित बस्ती में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कचरा उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महादलित बस्ती में आयोजित कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी डोली कुमारी, सेनुवरिया पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव, सरपंच नरेश पटेल, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान लोगों ने संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।



















