बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड के खोतहवा 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का बुधवार को मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने 10+2विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक पुस्तकालय भवन का उद्घाटन सुखद लगा है। भारत एक गांवों का देश है। आज इस गांव के क्षेत्र में आधुनिक पुस्तकालय भवन का निर्माण देश का भविष्य तय करता है कि गांव के स्कूली बच्चे भी भी पढ़ाई कर देश का प्रतिनिधित्व करेंगें। इसके साथ ही शिक्षा का बढ़ावा मिलेगा। छात्रों के लिए बड़ी सौगात मिली है। जो खोतहवा गांव के आस पास गांवों के लिए बरदान साबित होगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र मिश्रा ने कहा कि बड़ी सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने विद्यालय के लिए पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य किया को अंतिम रूप दिया और सौभाग्य की बात है कि उन्होंने आज इसका उद्घाटन किया।
इसके दौरान अन्य शिक्षकों को प्रमुख विजया सिंह ने किया सम्मानित।
स्कूली छात्रों ने इस पुस्तकालय भवन का उद्घाटन पर दर्जनों छात्रों ने कहा कि यह हम लोगों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए बिहार सरकार ने यह योजना चलाकर हम युवाओं के ऑक्सीज़न का कार्य किया है।
स्कूली छात्राओं ने कहा कि प्रमुख विजया सिंह जी हम छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर पहल किया है। आज के पूर्व इस गंडक पार के विद्यालयों में पुस्तकालय भवनों की भारी कमी थी जो आज यह भी पूरा हो गया । इसके लिए प्रमुख विजया सिंह जी को कोटि कोटि प्रणाम एवं धन्यवाद है।
इस मौके पर रामायण साह, शंभू शरण गुप्ता, संजय त्रिपाठी अन्य शिक्षक व सैकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।















