बगहा पुलिस जिला के मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह के विशेष पहल पर यूपी बिहार सीमा स्थित बांसी धाम चौक पर फ्लड लाइट लगा। जिसका उद्घाटन प्रमुख विजया सिंह ने स्विच दबा कर ऑन कर दूधिया रोशनी में चौक नहा गया। इस दौरान प्रमुख विजया सिंह ने कहा कि सौ कासी ना एक बांसी धाम चौक पर लाइट नहीं लगने से मुझे काफी दिनों से इसकी मलाल थी। जिसको लेकर बांसी धाम घाट का सौंदर्यीकरण , छठ घाट, पार्किंग तथा लाइट लगना मेरी आंतरिक इच्छा की पूर्ति हो गई है। कहने के लिए बहुत से लोग कई तरह की बातें करते नजर आते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाय तो मधुबनी प्रखंड के सभी पंचायतों में बेहतर कार्य किया गया है। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि अन्य जनप्रतिनिधियों ने बेहतर साथ दिया है। खास तौर पर कार्तिक पूर्णिमा को स्नान दान के दिन इस लाइट का लाभ बांसी धाम नहाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी।












