Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha30 मई 2026

प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में युवक की हत्या, आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया शव

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में युवक की हत्या, आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया शव

बगहा। पुलिस जिले के बथवरिया थाना क्षेत्र में पेड़ से लटके मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने मात्र तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला, जिसमें प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद की वजह सामने आई है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बथवरिया थाना क्षेत्र के शेरा बाजार के समीप सरेह स्थित आम के बगीचे में 27 मई की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। सूचना मिलते ही बथवरिया थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल एसपी रामानंद कौशल को दी गई। एसपी के निर्देश पर रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, एसएफएल टीम तथा डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतक की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौल गांव निवासी प्रवेश यादव के 23 वर्षीय पुत्र रंगीला यादव के रूप में हुई। बताया जाता है कि रंगीला यादव गोरखपुर में रहकर मजदूरी करता था। साजिश के तहत उसके दोस्तों ने उसे मेला दिखाने के बहाने 25 मई को गोरखपुर से बुलाया था। इसके बाद 26 मई की रात उसकी हत्या कर दी गई और आरोपित मौके से फरार हो गए। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को मृतक के ही गमछे से आम के पेड़ पर लटका दिया गया था। मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बथवरिया थाना कांड संख्या 43/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी रामानंद कौशल के निर्देश पर रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, बथवरिया थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक नीतू कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बथवरिया के पुरबवारी निवासी राजन यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि मृतक रंगीला यादव का उसकी पत्नी से शादी से पहले से मोबाइल पर संपर्क था और दोनों लगातार बातचीत करते थे। इस बात को लेकर राजन और उसकी पत्नी के बीच कई बार विवाद और मारपीट भी हुई थी। वहीं, सह-आरोपी सुधीर उर्फ कन्च्छेदा का मृतक से पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी कारण दोनों ने मिलकर रंगीला यादव की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत राजन ने अपनी पत्नी के मोबाइल से आवाज बदलकर रंगीला को रात में बगीचे में बुलाया। वहां पहले से मौजूद राजन और सुधीर ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में घटना को आत्महत्या साबित करने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया। एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि एसआईटी ने महज तीन दिनों के भीतर इस जघन्य हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य और टीमवर्क के कारण इस हत्याकांड का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

गिरफ्तार आरोपी को जाति पुलिस
गिरफ्तार आरोपी को जाति पुलिस

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में युवक की हत्या, आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया शव