कथा रसज्ञ बगहा की बेटी सुश्री नारायणी तिवारी जी वर्तमान निवास अयोध्या धाम के जन्मदिवस पर बहन सुश्री नारायणी तिवारी को हार्दिक बधाइयां व शुभकामनाएं पटखौली निवासी समाजसेवी निप्पू पाठक सहित अन्य लोगों ने प्रेषित किया है। इस दौरान निप्पु पाठक ने अविस्मरणीय कदम को फिर से अतीत काल की बातों को वर्तमान स्वरूप में उल्लेखित कर कहा है कि जब कैलावा बाबा आश्रम पहुंचा तो आज से 10 वर्ष पहले कैलाशवा बाबा आश्रम पर उनके शिष्य वासु बाबा व मंदिर के पुजारी हीरा बाबा के नेतृत्व में मलेशियन सुखवा महोगनी,चंपा कनक चंपा के अलावा हरिशंकरी (पाकड़ पीपल वरगद) का पौधा लगाया गया । जिस स्थान पर कैलाशवा बाबा ने अद्वितीय व अकल्पनीय यज्ञ किया था ।उस स्थान पर भगवान ब्रह्मा, विष्णु शिव के प्रतीकात्मक वृक्ष हरिशंकरी जिसमें पाकड़ पीपल, होता है,को लहलहाते देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। मित्रों आपके साथ फोटो शेयर करते हुए अपार हर्ष कि अनुभूति हो रही है मंदिरों धर्मस्थलों खासकर मंदिरों के प्रांगणों में हरिशंकरी वृक्ष लगाने का सपना लगभग पूरा होता देख खुशी के मारे यह फोटो आप भी को शेयर करता हू कि आप भी इन्हें दर्शन कर अपने जीवन को धन्य करें। नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट मंच ने न केवल पौधा लगाएं है । बल्कि हरिशंकरी वृक्ष के रुप में ऑक्सीजन के बहुत बड़े -बड़े फैक्ट्री लगाने का पुरजोर प्रयास किया है। जिसमें आज कलशवा बाबा आश्रम, ब्रह्म दामोदर का स्थान कालीघाट,प्राथमिक विद्यालय अवसानी पोखरा टोला ,मंगलपुर देवी माता का स्थान, चंडी माता का स्थान पंडित उमाशंकर महिला कॉलेज बगहा -१ का परिसर आज हरिशंकरी वृक्षों से सुशोभित है।













