बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा 70वीं परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों में खुशियों के लहर दौड़ गई। एसडीएम ,डीएसपी, बिडियो आ रो,एवं कल्याण पदाधिकारी जैसे पदों पर चयनित हुए, अभ्यर्थियों के घर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले लोगों का तांता लग गया ।इसी क्रम में नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा बगहा क्षेत्र में बी पी एस सी. केअलावा विभिन्न परीक्षाओं में चयनित बच्चों को रविवार को सम्मानित करने का कार्यक्रम पटखौली स्थित सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में किया गया ।।जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों को पुरस्कृत करने का कार्य किया गया। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के के माता-पिता अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया ।तत्पश्चात सेवानिवृत शिक्षक गोरखपुर नाथ उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय और आईटीआई संचालक रवींद्र शुक्ला को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सफलता को सम्मान इस मौके पर मौजूद पत्रकार बंधुओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद बगहा के विभिन्न क्षेत्रों में चयनित व सफल अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र और भगवान राम के 3d कैलेंडर को समर्पित कर सम्मानित किया गया । इसमें बगहा एक से बिडियो बनी निशा कुमारी के पिता प्रदीप कुमार गुप्ता को, हर्नाटांड़ से बिडियो बने धीरज कुमार गुप्ता के उमेश कुमार गुप्ता को ढंढी नरवर - बरवल से लेफ्टिनेंट बने वैभव राज, ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता उर्जित वर्मा, अग्नि वीर बने राहुल तिवारी व चंदन शर्मा एवं बाघ के नमकीन कभी रहे पांडे आशुतोष पर पीएचडी कर रहे मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र व भगवान राम के 3D कैलेंडर तथा नाशपाती के पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मानकार्यक्रम में नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण सिंह, अरविंद सिंह संयोजक गिरींद्र पांडेय शशि पांडेय, लक्ष्मी खत्री जनार्दन शुक्ल, टुनटुन गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, मुकुंद पाठक अलावे स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडेय, पूर्व स्टेशन अधीक्षक जयकुमार श्रीवास्तव , संजय तिवारी, देव निरंजन दिक्षित,सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी के प्राचार्य आर.के .पाठक विनय कुमार, पाठक,राजेश पाठक मुकुंद पाठक मौजूद रहे। कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर और सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी पठखौली बच्चों ने तालियां बजाकर सभी अतिथियों का स्वागत किए । मंच का संचालन कर रहे नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सफल विद्यार्थियों के लिए विनम्रता और परिश्रम ही सफलता का आधार है। मेहनत करने से पीछे न रहे। पढ़ाई से आसान कोई चीज नहीं। संजय तिवारी,अरुण कुमार सिंह गिरींद्र पांडेय आदि वक्ताओं भी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दिए।












