Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha1 जून 2026

जनहित के मुद्दों पर सख्त दिखे विधायक राम सिंह, अधिकारियों को दी जवाबदेही और पारदर्शिता की नसीहत

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
जनहित के मुद्दों पर सख्त दिखे विधायक राम सिंह, अधिकारियों को दी जवाबदेही और पारदर्शिता की नसीहत

बगहा। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बगहा विधायक राम सिंह ने सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, योजनाओं की प्रगति तथा आम लोगों से जुड़ी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। बैठक के दौरान विधायक ने अंचल कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव को दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में सभी दस्तावेज और प्रक्रियाएं सही हैं, उनका शीघ्र निपटारा किया जाए, जबकि त्रुटिपूर्ण मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं ऐसे मामलों की निगरानी करेंगे और यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार को संबोधित करते हुए विधायक ने पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, आवास और अन्य विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविरों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को उससे जोड़ने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। विधायक ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव से राशन वितरण में मिल रही शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाले राशन में किसी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी डीलर या संबंधित कर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विधायक ने मनरेगा, श्रम, कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विधायक राम सिंह ने कहा कि वे अब क्षेत्र का लगातार दौरा करेंगे और विभिन्न विभागों के कार्यों की नियमित समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा किसी भी विभाग के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, रितु जायसवाल, मनोज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना, विकास योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
Bagaha6 जून 2026

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे

बगहा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बगहा पहुंचे। बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्र...

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
Bagaha6 जून 2026

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद

बगहा। पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकरिया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Bagaha6 जून 2026

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बेतिया, पश्चिमी चंपारण। जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में विभा...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Bagaha6 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.