बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुकान की जांच अनुमंडल पदाधिकारी बगहा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी बगहा 2 के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया में दुकानदार नहीं थे,
जिस कारण उनके खाद भंडार की जांच नहीं हो पाई इसके लिए उन्हें स्पष्टीकरण किया जा रहा है, गणेश बीज भंडार नौरंगिया के भंडार की जांच की गई जो मशीन के अनुसार भंडार एक समान पाया गया तथा पैक्स नौरंगिया की जांच करने उनके दुकान पर जाने पर दुकानदार के नहीं रहने के कारण उनके खाद भंडार की जानकारी नहीं हो पाई इसके लिए उन्हें स्पष्टीकरण किया जा रहा है।













