Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha25 जून 2026

बगहा में वर्षों से जलजमाव की समस्या, मच्छरों और बीमारियों का बढ़ा खतरा

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 3 मिनट
बगहा में वर्षों से जलजमाव की समस्या, मच्छरों और बीमारियों का बढ़ा खतरा

बगहा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित मस्तान टोला के पशु अस्पताल परिसर और वार्ड संख्या 27 के बीआरसी परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। कई वार्डों का गंदा पानी इन स्थानों पर जमा होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पशु अस्पताल और बीआरसी परिसर धीरे-धीरे स्थायी जलाशय का रूप लेते जा रहे हैं। गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इसके चलते डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। आसपास के परिवारों को दुर्गंध और मच्छरों के कारण रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और संबंधित विभागों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में जलजमाव इतना बढ़ जाता है कि आसपास के क्षेत्रों में रहना मुश्किल हो जाता है। वार्ड संख्या 27 की पार्षद सबीना खातून ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। हालांकि, ज्ञापन दिए जाने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं हुई है और स्थिति जस की तस बनी हुई है।

पशु अस्पताल
पशु अस्पताल

स्थानीय निवासी विनोद नारायण साह, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार और जियाउल हक ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि गंदगी और मच्छरों के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जलजमाव की समस्या के साथ-साथ लोगों ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मुख्य चौक-चौराहों को छोड़ अधिकांश वार्डों में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। मुंबई बाजार रोड समेत कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जहां आवारा पशु भोजन तलाशते नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि सफाई कार्य की प्रभावी निगरानी नहीं होने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।
गौरतलब है कि नगर की सफाई व्यवस्था फिलहाल एक निजी एजेंसी के जिम्मे है। वहीं करीब 55 लाख रुपये की लागत से दूसरी एजेंसी को भी सफाई कार्य सौंपने की तैयारी चल रही है। ऐसे में शहरवासियों की नजर नई व्यवस्था पर टिकी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि नई एजेंसी के आने से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और जलजमाव जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस संबंध में नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। स्थल निरीक्षण के बाद जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पशु अस्पताल परिसर पशुपालन विभाग के अधीन आता है, फिर भी नगर परिषद स्तर से जरूरी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। फिलहाल स्थानीय लोग जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
Bettiah23 जुल॰ 2026

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।

बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
Bettiah23 जुल॰ 2026

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.