धनहा के पूर्व विधायक व मधुबनी के पूर्व प्रखंड प्रमुख स्वर्गीय राम नगीना प्रसाद की 37वीं पुण्यतिथि दहवा बांसी स्थित उनके प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर समाजसेवियो, जनप्रतिनिधियों के द्वारा रविवार को मनाई गई । पूर्व विधायक के पोता विवेक यदुवंशी व समाजसेवी यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पांच जुलाई 1989 को पूर्व विधायक की अपराधियों ने अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी । यह कांग्रेस के 1981 में धनहा विधानसभा से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे । और 15 वर्ष मधुबनी प्रखंड के निर्विरोध प्रखंड प्रमुख रहे। 20 साल पिपरासी पंचायत के निर्विरोध मुखिया रहे । और यह कांग्रेस की बैठक से बगहा से वापस दियारे के रास्ते आ रहे थे। और गंडक नदी नाव से पर कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गंडक नदी की बीच धार में दूसरे नाव पर दर्जन भर अपराधीयो ने घेर कर अपहरण कर लिया । और पूर्व विधायक को अपने नाव पर जबरन बैठा लिया। कुछ दूरी पर ले जाकर आधा दर्जन फायरिंग किया। हालांकि उनकी शव बरामद नहीं हुई । लेकिन यह विश्वास हो गया कि जो फायर हुआ वह उनके शरीर पर अपराधियों ने फायर करके मौत के घाट उतार दिया । क्षेत्र वासियों जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर लगातार 37 वर्ष पुण्यतिथि मनाने की सिलसिला जारी हुआ । उनके पद चिह्नो पर चलते हुए इनके द्वितीय पुत्र पूर्व पिपरासी के ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय यशवंत नारायण का भी निधन 25 जुलाई को हो गया । अब 25 जुलाई को संयुक्त रूप से पिपरासी पूर्व मुखिया उर्मिला देवी के दरवाजे पर संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा । इस आयोजन में उत्तर प्रदेश एवं गंडक पार के चारों प्रखंड तथा बगहा से लोग पहुंचकर कार्यक्रम को हर साल सफल बनाते हैं । पूर्व विधायक कांशी विश्वविद्यालय से डबल एमए की डिग्री हासिल किया था।

नौकरी छोड़कर यह समाज की सेवा शुरू कर दिए । गरीब गुरुवा की विशेष सेवा यह करते थे । अपराधियों से दूरी रखतें थे। मौके पर धनहा पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह राणा,शिक्षक सुनील गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि व मधुबनी के जिला परिषद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ,वीरेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, सुमंत कुमार,पिपरासी प्रखंड के उप प्रमुख रामदुलार चौहान, भगड़वा के पूर्व मुखिया जगदीश यादव, संदेश यादव,डॉ वीरेंद्र यादव ,विकास यादव मधुबनी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष चंदन कुशवाहा , रामाकांत यादव,सुदामा यादव आदि शामिल थे।














