बड़ी खबर सामने आ रही है जहां
बिहार के चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना के छठे राउंड तक जनसुराज पार्टी के संस्थापक
प्रशांत किशोर (पीके) लगभग 3647 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर चल रही है और राजद तीसरे पायदान पर बनी हुई है।
मतगणना केंद्र के बाहर जनसुराज समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। समर्थक ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ शुरुआती बढ़त का जश्न मनाने लगे हैं। दूसरी ओर भाजपा खेमे में लगातार बैठकें और रणनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजद समर्थक भी आगामी राउंड के परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि शुरुआती रुझान बरकरार रहे तो बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम बिहार की राजनीति में नया संदेश दे सकता है। हालांकि अंतिम नतीजे आने तक सभी दलों की निगाहें मतगणना के शेष राउंड पर टिकी हुई हैं।
अब देखना है कि अंतिम राउंड में बांकीपुर विधानसभा का किसके सर पर सेहरा बंधता है।




















