पश्चिमी चंपारण। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और इनरवा थाना पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। टीम ने नेपाल ले जाई जा रही एक टाटा सूमो से 298 बोतल प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया। मौके से दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत से नेपाल में नशीली दवाओं की बड़ी खेप भेजी जाने वाली है। सूचना मिलते ही इनरवा थाना पुलिस और एसएसबी ने इनरवा चौक चेकपोस्ट पर संयुक्त नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान भारत की ओर से नेपाल जा रही नेपाली नंबर की एक संदिग्ध टाटा सूमो को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने गाड़ी के ऊपर रखे स्टेपनी चक्का को खोला तो उसके अंदर बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखी गई 298 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। बरामदगी होते ही वाहन में सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के पोखरा निवासी सुदीप परियार तथा पोखरिया गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद चौरसिया के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनरवा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और बड़ी खेप को नेपाल पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया। फरार चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सचिन ने कहा कि सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 298 बोतल ऑनरेक्स सिरप के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

पिपरासी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
बगहा।बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पिपरासी थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...

चौतरवा में खुलेगा ‘अमृत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी क्लिनिक’, 2 अगस्त को होगा उद्घाटन
चौतरवा।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा बाजार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है। चौतरवा चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के बगल में आगामी 2 अगस्त...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





